Home Punjab>Moga पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

0

मोगा : नगर निगम के कर्मचारियों और निगम से सेवा मुक्त हो चुके कर्मचारियों द्वारा आज नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी पीएफ और सीपीएफ मांग कर रहे है। जानकारी देते हुए सेवक राम फोजी ने कहा के उनको न तो GPF or CPF फंड उनकी तनख्वाह के हिसाब जो बनता है वह अभी तक नही दिया गया। वही कई ऐसे भी कर्मचारी है जो 40-40 साल नौकरी कर के सेवा मुक्त हो चुके है। लेकिन उनको उनका बनता GPF or C P f नही मिला। जबकि सरकार द्वारा यह पैसा नगर निगम को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा के कमिश्नर नगर निगम की ओर से 8 मेंबरो की जांच कमेटी का गठन किया गया था।

जब उनसे रिपोर्ट की मांग की तो उनमें से 2 मैंबर छुट्टी लेकर चलें गए, जिस से यह जाहिर होता है के इसमें कोई बड़ा घपला है। जिसकी हमें अभी तक कोई भी जानकारी नही दी जा रही। अगर हमें हमारा हक नही मिला तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया की इस मामले में 8 मेंबरी कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी इसकी जांच कर रही है। जल्दी ही सारा मामला हल कर लिया जाएगा और अगर कोई दोषी पाया गया तो उस पर बनती करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here