Home Punjab>Raikot पंजाब : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंजाब : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

0

बठिंडा : बरनाला बाइपास पर रात करीब 12 बजे के करीब बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव भिसियाना निवासी बठिंडा के ग्रीन सिटी रोड स्थित एंटीक पैलेस में हलवाई का काम करता है। रात करीब 12 बजे गांव निवासी 3युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

जब वे बरनाला रोड पर आ रहे थे तो दूसरी ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गिल ने बताया कि हलवाई का काम करने वाले दोनों घायलों की हालत गंभीर है। वे काम खत्म कर रात को घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here