Home Punjab>Patiala पंजाबः 3 हजार से अधिक का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, देखें CCTV 

पंजाबः 3 हजार से अधिक का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, देखें CCTV 

0

होशियारपुरः चब्बेवाल चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप जैतपुर में कार सवार तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। दरअसल, ​पैट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक आए थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में 3381 रुपए का डीजल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब पंप के कर्मी ने उनसे पैसे मांगे तो युवक कहने लगा कि मैं दे दूंगा। इस दौरान युवक ने कर्मी से स्वाइप मशीन लेकर आने की बात कही।

जब कर्मचारी स्वाइप मशीन उठाने के लिए गया, इस दौरान कार सवार बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी है। वहीं पंप के मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here