Home Himachal 20 जनवरी से लापता पिता की खोज में बेटा पहुंचा पुलिस के दरबार

20 जनवरी से लापता पिता की खोज में बेटा पहुंचा पुलिस के दरबार

0
पिता को ढूंढने की लगाई गुहार, आमजन से भी किया आह्वान

ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत पढ़ती ग्राम पंचायत बाथडी के महेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी टाहलीवाल में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता शेर सिंह सपुत्र धर्म सिंह बासी बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना से 20 जनवरी से घर से बिना बताए लापता हैं और उनकी दिमागी हालत भी ठीक नही है।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि अगर किसी ने भी उनके पिता को कहीं देखा हो तो वह उनके फोन नंबरों पर 9876585826 व 8894190593 पर जरूर संपर्क करें। महेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता की जानकारी देने वाले को उचित नाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पिता को कुछ रोज पहले जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव पेखुवेला में रात के करीब 8.30 बजे देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here