Home Himachal विद्यालय जटहेड़ी के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली

विद्यालय जटहेड़ी के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली

0
ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी उपमंडल बंगाणा ऊना में “रोड सेफ्टी क्लब” द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली गई। ड्राइंग मास्टर पंकज कुमार द्वारा पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।प्रवक्ता शशिपाल द्वारा उपस्थित छात्रों को ट्रेफिक नियमों एवं निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही अनिवार्य, चेतावनी और सूचना वाले ट्रैफिक चिन्हों और संकेतो के बारे में भी बताया ।

प्रवक्ता शशिपाल और टीजीटी नवीन कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा पर क्विज करवाया गया। थाना प्रभारी बंगाणा इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की। स्कूल के प्रिंसिपल देवराज धीमान ने क्विज़, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here