Home Breaking News इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

नई दिल्ली :  तेलंगाना के हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर एक विमान की मरम्मत के दौरान इंडियन एयर फोर्स के एक अधिकारी की मौत हो गई। कॉर्पोरल-रैंक अधिकारी, हरवीर चौधरी, U-736 किरण विमान की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक सीट उछल गई, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद सहयोगी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके बाद वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाद में अलवाल पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं वायु सेना के अधिकारी घटना की अपनी जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here