Home Punjab>Sangrur पंजाब : नहर में गिरी सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी, पानी में बहा ड्राइवर, तलाश जारी, देखें वीडियो

पंजाब : नहर में गिरी सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी, पानी में बहा ड्राइवर, तलाश जारी, देखें वीडियो

0

पटियाला: शुतराना कस्बे में कल देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिसकी तलाश पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार पातड़ां की गैस एजेंसी की गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी खनौरी से भाखड़ा नहर की पटरी पर शुतराणा कस्बे की ओर आ रही थी, तभी अचानक गाड़ी नाईवाला गांव के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह व गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here