Home Mohali पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर :  मोगा रोड पर बीएसएफ हेड क्वार्टर के सामने ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली से इतनी जोर से टकराई की करीब चार पलटिया खा कर सड़क से उतर गई। टक्कर इतनी भयानक थी की कार पूरी तरह डेमेज हो गई। लेकिन इस के बावजूद जानी नुकसान से बचा रहा। जानकारी मुताबिक कार सवार 2 व्यक्ति जो मामदोत इलाके के रहने वाले है।

वह फिल्म देख कर वापिस अपने घर जा रहे थे कि आगे से रोंग साइड ट्राली ट्रैक्टर जिस की लाइट भी नही थी, उस के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चीथड़े उड़ गए। कार 3-4 बार पलटी खाते सड़क से उतर गई। इसके बावजूद इतना बचाव रहा की कार सवारों की जान बच गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here