Home Punjab>Ludhiana पंजाब : भीषण आग लगने से सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

पंजाब : भीषण आग लगने से सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

लुधियाना : शहरी क्षेत्र में आग लगने के मामलों में कुछ दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला पुरानी गौशाला के निकट सर्कुलर रोड पर कार पार्किंग से सामने आया है। जहा पार्किंग को कंट्रोल करने वाले ऑफिस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग मे आग लगने से आसपास दहशत का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान दफ्तर में पड़ा फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया है।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ , लेकिन ऑफिस का सारा रिकॉर्ड जल कर रख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here