Home Breaking News  माँ और बाप ने  4 साल के मासूम को इतना पीटा, मासूम ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

 माँ और बाप ने  4 साल के मासूम को इतना पीटा, मासूम ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

0

छत्तीसगढ़:  दुर्ग में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां-बाप ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे को इतना मारा कि उसकी जान चली गई. बच्चे का पिता सौतेला था लेकिन मां सगी थी. बच्चे की मौत हो जाने पर पुलिस ने मां-बाप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है. आरोपी महिला का नाम गायत्री साहू है जिसकी उम्र 28 साल है. आरोपी शख्स का नाम मनप्रीत सिंह है जिसकी उम्र 26 साल है. करीब 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी के शंकर नगर में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा था, गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहती थी लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था.

31 जनवरी की रात को आरोपी मां और सौतेले पिता दोनों ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस हरकत में आई और पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here