Home Himachal सैंसोवालः डीपू से राशन लेने गए व्यक्ति से मारपीट

सैंसोवालः डीपू से राशन लेने गए व्यक्ति से मारपीट

0
सैंसोवालः डीपू से राशन लेने गए व्यक्ति से मारपीट
ऊना/सुशील पंडित:हरोली के सैंसोवाल में 25 नवंबर 2023 में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल 25 नवंबर को हरोली तहसील के धर्मपुर गांव का रहने वाला गुरमेल सिंह अपने दोस्त के साथ सैंसोवाल स्थित राशन डिपो पर गया था।

गुरमेल ने आरोप लगाया है कि वहां सैंसोवाल के रहने वाले कृष्ण पाल ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकियां और गाली गलौच भी किया था। पुलिस ने अब दो महीने के बाद कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here