Home Himachal ऊना कोर्ट से एक और बाइक चोरी

ऊना कोर्ट से एक और बाइक चोरी

0
ऊना कोर्ट से एक और बाइक चोरी
– ऊना में कोर्ट कचहरियां भी सुरक्षित नहीं

ऊना/सुशील पंडित:चोरों ने सीधे ऊना पुलिस को चुनौती दे डाली है। चोर लगातार जालंधर के सबसे सुरक्षित और शक्तिशाली स्थान में चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। ऊना कोर्ट परिसर के पार्किंग क्षेत्र से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होते जा रहे हैं। यह इलाका जिला मुख्यालय का केंद्र है। सारी बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और जज इसी क्षेत्र में कार्य करते हैं। सुरक्षा की कोई कमी नहीं। उसके बावजूद लगातार इस तरह से साधारण जन के वाहनों का चोरी हो जाना चिंता का विषय है।

यदि कोर्ट कचहरियां और पुलिस कप्तानों के क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं हैं तो पूरे जिले के क्या हाल होंगे। घटना 2 फरवरी की है। बंगाणा के मुच्छाली गांव का रहने वाला मोहित धीमान पुत्र करतार चंद ड्यूटी के लिए ऊना आया थे। उसने कोर्ट परिसर की पार्किंग में अपना बाइक खड़ा किया जिसका नंबर एचपी-78-ए-0748 है। मोहित जब शाम पांच बजे के बाद पार्किंग क्षेत्र में आया तो उसका बाइक गायब था। ऊना सदर थाने में अब अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज हो चुका है और पुलिस बाइक की तालाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here