Home Punjab>Amritsar जालंधर: प्रॉपर्टी डीलर पर महिला को धमकाने के लगे आरोप, देखे Live

जालंधर: प्रॉपर्टी डीलर पर महिला को धमकाने के लगे आरोप, देखे Live

0

जालंधर, ENS: प्रॉपर्टी डीलर पर महिला को धमकाने के आरोप लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने घर नागरा फाटक के नजदीक न्यू गुरुनानक पुरा मे मकान लिया था। उन्होंने घर के पुरे पैसे भिंदा प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए है। फिर भी वह उनसे डरा धमका कर पैसे मांग रहा है।

महिला ने मीडिया को डीलर की रिकॉर्डिंग भी सुनाई है। जिसमे भिंदा महिला को गालिया निकाल कर धमका रहा है। महिला के साथ एक और महिला भी मौजूद थी। उक्त महिला ने भी प्रॉपर्टी डीलर भिंदा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका घर कई जगहों से ख़राब हो रहा है। जब वह इसकी शिकयत भिंदा को करती है तो वह उसे डरा धमका कर चुप करवा देता है। 

महिला ने भिंदे के खिलाफ थाना 1 में शिकायत दर्ज करवा दी है। उक्त डीलर से संपर्क नहीं हो पाया यदि उक्त प्रॉपर्टी डीलर अपना पक्ष रखना चाहता है , तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here