Home Punjab>Ludhiana पंजाब: छुट्टियां करने पर अध्यापिका ने छात्र को पीटा, देखे वीडियो 

पंजाब: छुट्टियां करने पर अध्यापिका ने छात्र को पीटा, देखे वीडियो 

0

लुधियाना: स्कूल अध्यापिका पर छात्र के परिजनों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि अध्यापिका ने बच्चे के थप्पड़ मारे और डंडों से उसकी पिटाई भी की। बरबर्ता से मारपीट होने के कारण बच्चा सदमे में है। जानकारी देते हुए विशाल चड्‌ढा ने कहा कि उसका छोटा भाई अमन टिब्बा रोड इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। पिछले दो दिनों से उसका भाई स्कूल से छुट्‌टी पर था। 

आज वह नानी घर से वापस आया था। वह दोपहर स्कूल में टयूशन पर गया था। गणित का विषय पढ़ाने वाली अध्यापिका ने उसे कहा कि उसने दो छुट्टियां क्यों की है। इस कारण उसने अमन को पीटा। 

परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने अध्यापिका से  मारपीट का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके पिता की मृत्यू हो गई है। इस कारण गुस्से में आकर उसने अमन की पिटाई कर दी। विशाल ने कहा कि पहले भी उसके भाई के साथ कई बार अध्यापिका मारपीट कर चुकी है। अमन का मैडिकल करवाकर थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here