Home Himachal>Baddi पंजाब: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चली गोलियां, देखें वीडियो

पंजाब: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चली गोलियां, देखें वीडियो

0

अमृतसर: दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया है। युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

युवक गुरकीरत के पिता राजीव धवन ने बताया कि वो संधू कॉलोनी रहते हैं। चौंक कुंडा वाला के पास पर जब उनका बेटा जा रहा था, तो पीछे से कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलानी शुरू कर दी। एक गोली गुरकीरत की कमर पर लगी और वह  गिर गया। राजीव के मुताबिक उसके पड़ोसी युवक ही हैं जिनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। पुराने झगड़े में दोनों गुटों पर पर्चा भी हुआ था।  उन्हें शक है कि इस वारदात को  उन्हीं युवकों ने अंजाम दिया है ।

गुरकीरत ने बताया कि बेटा सड़क पर गिरा था। उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन काफी देर तक भी कोई मदद नहीं आई। इसलिए वह खुद बेटे  को लेकर अस्पताल पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here