Home Himachal>Baddi पंजाब : BSF ने पाकिस्तानी नाबालिग को किया गिरफ्तार

पंजाब : BSF ने पाकिस्तानी नाबालिग को किया गिरफ्तार

0

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने  भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है।BSF पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान में बताया कि तरनतारन जिले के एक गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे BSF के जवानों ने एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिग की पहचान अबू बकर के रूप में हुई और कहा कि वह 16 साल का है। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर का निवासी है।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने परीक्षाएं दी थीं। वह इन परीक्षाओं में फेल हो गया। परिवार के डर से उसे कुछ न सूझा तो वह डर की वजह से सरहद की तरफ आ गया और भारतीय सीमा में पहुंच गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। नाबालिग से एक मोबाइल और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। BSF ने जांच के बाद नाबालिग को थाना खालड़ा के सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here