Home Punjab>Patiala पंजाबः टिप्परों की आमने-सामने हुई टक्कर

पंजाबः टिप्परों की आमने-सामने हुई टक्कर

0

होशियारपुरः बरड़ कॉलोनी में आज सुबह 2 टिप्परों की आमने-सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, टक्कर के समय आसपास के गांवों के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूल बसों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार एक टिप्पर तलवाड़ा की ओर स्टोन क्रशर से माल लेने के लिए जा रहा था, जबकि दूसरा रेत भरा टिप्पर तलवाड़ा की ओर से आ रहा था।

इस दौरान दोनों में हाजीपुर के बरड़ कॉलोनी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां एक टिप्पर चालक दर्शन सिंह पुत्र बुट्टा सिंह निवासी नंगल लुबाणा जिला कपूरथला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों के सहयोग से टिप्पर से बाहर निकाला कर हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों से उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारण लगे जाम को खुलवाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here