Home Himachal>Baddi पंजाब : नशे में झूमते युवक की वीडियो हुई वायरल

पंजाब : नशे में झूमते युवक की वीडियो हुई वायरल

0

अमृतसर : पंजाब में नशे और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। सोशल मीडिया पर अकसर ही नशें में धुत युवकों की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक नशे में झूमता दिखाई दे रहा है। युवक सड़क पर ही बैठा हुआ है और नशे में झूम रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास राम बाग पानी की टंकी के नजदीक युवक नशें था और कुछ होश नहीं थी और राहगीर आते जाते गालियां निकाल रहे थे।

उसके आसपास लोग खड़े थे। लेकिन कोई उसे उठाने की जहमत नहीं कर रहा था। युवक यहां पर 2-3 घंटे बैठा रहा। वह इलाका बेहद भीड़ से भरा है। यहां से बस स्टैंड आधा किलोमीटर दूर है। राम बाग के इस इलाके में सरेआम नशा और नकली शराब बिकती है। शाम के समय में बोतलें इधर से उधर जाती दिखाई देती हैं। इस इलाके से तकरीबन 400मीटर की दूरी पर थाना रामबाग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here