Home Himachal दर्दनाक हादसाः कार चालक ने छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

दर्दनाक हादसाः कार चालक ने छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

अम्बः हिमाचल के अम्ब में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार चालक ने छात्रों को टक्कर मार दी। जिसमें युवा छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अरमान सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 गांव ठठ्ल के रूप में हुई है। छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूल जा रहा था। इस दौरान कार चालक ने उसे कुचल दिया।जानकारी अनुसार, अरमान सिंह करीब 16 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 गांव ठठ्ल अपने दोस्त सौरभ के साथ चुरुड़ू स्कूल के लिए जा रहा था।

इसी दौरान नंदपुर सत्संग भवन के सामने पीछे से आ रही एक टाटा पंच HP-78A-0605 ने अरमान को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अरमान कच्ची सड़क से उछल कर हाईवे के बीचों-बीच में जा गिरा और टाटा पंच लगभग 100 मीटर आगे जाकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा खड़ी हुई। दुर्घटना के बाद टाटा पंच के दोनों सेफ्टी बैग खुल गए।

अरमान के दोस्त सौरभ ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सड़क से उठाकर साइड पर किया और सड़क से गुजर रहे गाड़ी चालक की सहायता से उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने अरमान की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने गाड़ी चालक अनिल कुमार बेटा सतीश कुमार वासी दिलवां के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here