Home Punjab>Sangrur पंजाबः शिव सेना नेता के घर पर चलाई गोलियां, तोड़े शीशे

पंजाबः शिव सेना नेता के घर पर चलाई गोलियां, तोड़े शीशे

0

पटियाला : जिले में शिव सेना नेता व वकील दविंदर राजपूत के घर पर हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 युवकों द्वारा घर पर हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई और गाड़ियों व घर के शीशे तोड़े। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मौके पर शिव सेना नेता व  वकील दविंदर राजपूत ने बताया कि उन पर पहले भी 9 बार हमला हो चुका है।

जिसकी शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रात के समय वह सोए हुए थे पर जब यह घटना हुई तो वह उठे और जब बाहर निकले तो आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि वह लोग कौन थे उन्हें नहीं पता पर जब उन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक अपना चेहरा ढंककर आए और उन्होंने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए वीडियो बनाई। इसके बाद घर के अंदर आकर उन्होंने शीशे तोड़े। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here