Home Entertainment ड्रग्‍स केस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्‍वत मांगने के आरोप

ड्रग्‍स केस मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्‍वत मांगने के आरोप

0

मुबंईः ड्रग्‍स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी करने वाले NCB (नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो) के पूर्व जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े पर आरोप हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उन्‍होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्‍वत मांगी थी। शनिवार को ईडी ने यह केस सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए दर्ज किया है।

न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) यानी मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के तहत समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कुछ पूर्व अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS अफसर हैं। उन्‍होंने इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। वानखेड़े ने इस बाबत बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here