Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: July 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज 16 जुलाई 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 16 जुलाई, बुधवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है। वहीं नक्षत्र की बात करें तो आज पूर्वाभाद्रपद है। आज के दिन गुरु और चंद्रमा एक दूसरे के केंद्र भाव में हैं।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज का दिन कुछ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती है। लाभ के अवसरों में कमी आने के संकेत हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा मिलेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 16 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बजट पर ध्यान देकर खर्च करें, क्योंकि आप शौक और मौज की चीजों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप अपने घर के कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने अनुभवों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई काम अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुला

कात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। संतान को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपको अपने कामों को थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से बिल्कुल जी ना चुराए और आपको अपने आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप दोस्तों और सगे संबंधियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपनी जरूरी खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से कामों को करेंगे। किसी से बेवजह सलाह लेने से आपको बचना होगा। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। संतान को करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छे कामों से सम्मान मिलेगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी अपने बॉस से कहासुनी हो सकती है, तो आप उसमें थोड़ा चुप रहें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम से जी बिल्कुल ना चुराएं। आपको आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी विरोधी की बातों में आए तो आप अपने कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दान और धर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी संतान में करियर को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका बोलबाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज कर्क संक्रांति, इस शुभ अवसर पर सूर्य देव की करें पूजा; पढ़ें पंचांग
Next Article Fauja Singh News: जालंधर में NRI गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त, इसी ने एथलीट फौजा सिंह को मारी थी टक्कर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.