Home Punjab>Raikot पंजाबः पूर्व MLA के बेटे की कार की ट्रक से हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

पंजाबः पूर्व MLA के बेटे की कार की ट्रक से हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0

बठिंडाः जिले में पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के बेटे के सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई ओवरब्रिज पर पूर्व एमएलए के बेटे की इनोवा गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई। घायल की पहचान हरपिंदर सिंह (हनी) पुत्र प्रकाश सिंह भट्टी (पूर्व एमएलए) निवासी अबोहर के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इनोवा चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद इनोवा चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना  देर रात रात 1:15 की बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल से गुजर रहे नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मेजर सिंह, सन्नी सोनी, गौतम शर्मा तुरंत इनोवा में फंसे चालक को बाहर निकालने में जुट गए। थोड़ी देर बाद इनोवा गाड़ी से चालक को बाहर निकाल संस्था सदस्यों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here