Home Punjab>Fazilka Kisan Andolan 2.0: पंजाब काग्रेंस ने किसानों को दिया समर्थन, हैल्पलाइन की शुरू

Kisan Andolan 2.0: पंजाब काग्रेंस ने किसानों को दिया समर्थन, हैल्पलाइन की शुरू

0

चंडीगढ़ः पंजाब के किसान एक तरफ दिल्ली कूच के लिए निकल गए है। जहां शंभु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले किसानों पर ड्रोन के जरिए छोड़े गए। इस दौरान वहां पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के पक्ष में पंजाब कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व लीगल टीम के प्रमुख विपन घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो किसान नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दल उनके आंदोलन में शामिल नहीं होंगे।

ऐसी स्थिति में भले ही हम आंदोलन में नहीं जाएंगे, लेकिन उनकी मॉरल सपोर्ट किसानों के साथ रहेगी। उन्होंने किसानों को पूरी तरह फ्री में 24 घंटे कानूनी सहायता मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 82838-35469 जारी किया है। जिस पर कॉल करने के बाद तुरंत पीड़ित को सहायता मिलेगी। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हमारे पास पूरी टीम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रधान ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर इस तरह तैयारियां की गई हैं मानों किसान नहीं आतंकी आ रहे हों। देश पर हमला हो रहा हो। हरियाणा के गृहमंत्री का रवैया भी किसानों को लेकर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उचित समय लगा है। ऐसे में अब संघर्ष की राह पर निकले हैं।

वड़िंग ने कहा कि किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। भारत रत्न जैसे अवॉर्ड सरकार बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्या चीज गलत मांग रहे हैं। उन्होंने एमएसपी से लेकर किसानों की सारी मांगों का जिक्र किया है। साथ ही कहा कि हर दिन किसान की आमदनी 27 रुपए हो रही है। ऐसे में किसानों के पास कोई विकल्प नहीं है। वड़िंग ने पंजाब भाजपा नेताओं से कहा कि अब वह क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं। किसानों के मामले उन्हें हल करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी मांगें जायज हैं। उद्योगपितयों के कर्ज माफ केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। लेकिन, किसानों की कोई नहीं सुनता है। अन्नदाता को अब धक्के खाने पड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here