Home Punjab>Amritsar जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में मिला नौजवान का श+व, फैली सनसनी

जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में मिला नौजवान का श+व, फैली सनसनी

0

जालंधर, ENS: बस्तीयात इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह कीमती भगतावाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव बरामद हुआ है। अज्ञात नौजवान का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 32 वर्ष के करीब है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का निशान तथा बायीं बांह पर पंख का टैटू बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here