Home Himachal>Baddi पंजाब : किसान आंदोलन के बीच पन्नू का आया बड़ा बयान

पंजाब : किसान आंदोलन के बीच पन्नू का आया बड़ा बयान

0

अमृतसर : किसानों के दिल्ली कूच में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है। पन्नू ने वीडियो जारी कर आंदोलन कर रहे किसानों को उकसाया। पन्नू ने कहा कि किसान दिल्ली चलो नहीं बल्कि दिल्ली को फतेह करो। मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ। आतंकी पन्नू ने कहा- पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है।

दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा। 13 फरवरी को दिल्ली फतेह करो, उससे मांगों नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छाती व घर पर खालिस्तान के झंडे लगा दो। याद करो दीप सिद्धू को, जो मरने से पहले पंजाब को आजाद करवाने की बात कह गया था। आतंकी पन्नू ने आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लेकर खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश इस वीडियो में की है। उसने किसानों को भी इस खालिस्तानी मूवमेंट में जुड़ने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here