Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः इस इलाके में व्यक्ति का क+त्ल, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में व्यक्ति का क+त्ल, देखें वीडियो

0

तरनतारन : कस्बे के नजदीकी गांव सभरा में आज सुबह एक व्यक्ति द्वारा कृपाण से युवक की हत्या करने का मारने सामने आया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों में से दर्शन सिंह सभरा ने बताया कि गांव सभरा का निवासी युवक सुखराज सिंह उर्फ ​​कालू पुत्र अमरीक सिंह अपने काम के लिए घर से बाहर निकल कर गया था कि अचानक गांव के व्यक्ति सुखचैन सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सभरा द्वारा कृपाण से उसकी हत्या कर दी गई। दूसरी ओर हत्या करने वाले व्यक्ति सुखचैन सिंह ने बताया कि उक्त युवक उसके पास बीड़ी पी रहा था।

इसी दौरान उसने सुखराज को बीड़ी थोड़ा दूर होकर पीने के लिए कहा। इस पर सुखराज ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। इस पर गुस्से में आकर उसने कृपाण से सुखराज पर 2 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। बीड़ी पीने को लेकर हुई तकरार के बाद ही यह हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई कृपाण भी बरामद कर ली गई है।   

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी मांग है कि सुखराज की हत्या करने वाले व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर डीएसपी पट्टी और एसएचओ परमजीत सिंह पट्टी मौड़ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर मृतक के भाई के बयानों पर आरोपी सुखचैन सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सभरा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here