Home Punjab>Malout अस्पताल के शौचालय से युवक का श+व बरामद, देखें वीडियो

अस्पताल के शौचालय से युवक का श+व बरामद, देखें वीडियो

0

पंचकूलाः सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के शौचालय में मंगलवार रात को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक को शौचालय में पड़ा देखा। उसने तुरंत इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक को शौचालय से निकलकर वार्ड में लाया गया। जांच से पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। शव के पास से एक सिरिंज और फॉयल पेपर भी मिला है। नशे से मौत की आशंका फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी सेक्टर-6 पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के शौचालय में सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक को औंधे मुंह गिरा देखा। अन्य लोगों की मदद से उसकी स्ट्रेचर पर लेटाकर जांच कराई गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

बता दें कि नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से कई लोगों को सिरिंज चुराते कई बार पकड़ा है। उसके बाद भी लोग नागरिक अस्पताल पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी अस्पताल में कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले भी एक नवजात बच्चे का शव अस्पताल के शौचालय में मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here