Home Punjab>Patiala पंजाबः चाइना डोर से एक युवक का गला कटा, दूसरे की उंगली कटी, देखें वीडियो

पंजाबः चाइना डोर से एक युवक का गला कटा, दूसरे की उंगली कटी, देखें वीडियो

0

होशियारपुरः दसूहा में एक्टिवा स्वार में चाइना डोर लगने से एक व्यक्ति का गला बुरी तरह कट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दसूहा के सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान हरदोथला निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति जैसे ही दसूहा विजय मॉल से दसूहा मियानी ओवरब्रिज पर चढ़ा तो चाइना डोर के कारण उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का गला 15 सेंटीमीटर तक लंबा कट गया है।

खून न रुकने के कारण उसे यहां से आगे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के पास एसडीएम चौक पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दसूहा से अपने घर झिंगड़ कला जा रहा हरकृष्ण सिंह का बेटा अक्सादीप चाइना डोर की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी उंगली कट गई। जिसे अस्पताल में इलाज के दौरान छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here