Home Punjab>Ludhiana पंजाब : घर में आग में झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

पंजाब : घर में आग में झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

0

लुधियाना :  मुल्लांपुर नजदीक गांव जागरा में देर रात एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर शराब के नशे में आग लगा ली। आग की लपटों के बीच चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास कमरों में रह रहे लोगों ने तुरंत झुलसे व्यक्ति पर पानी व कंबल आदि डाल कर आग बुझा बचाया। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। लोग रात करीब साढ़े 11 बजे घायल व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों मुताबिक जतिंद्र करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका है।

सिर्फ उसके घुटने ही बिना जले बचे हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तुरंत उसे PGI रेफर कर दिया। घायल की पहचान जतिंद्र कुमार के तौर पर हुई है। घायल के रिश्तेदार ने बताया कि पिछले 3 दिन से पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। वह मायके गई हुई थी। वापस नहीं आने के कारण आज कमरे में जतिंद्र शराब पीकर अकेला बैठा था। अचानक उसने खुद पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगा ली। जतिंद्र के दो बच्चे एक 7 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जतिंद्र को प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल जतिंद्र की हालत गंभीर देख रात 12.15 बजे उसे चंडीगढ़ PGI भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here