Home Punjab>Sangrur पंजाबः पतंग लूटने गए 3 बहनों के इकलौते मासूम को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत

पंजाबः पतंग लूटने गए 3 बहनों के इकलौते मासूम को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत

0

पटियालाः जिले से दुखद घटना सामने आई है। जहां पास के गांव बरसट में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तरणप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी गांव बरसट, जिला पटियाला के रूप में हुई है। तरणप्रीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता संदीप सिंह मजदूरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे तरणप्रीत सिंह और एक अन्य छोटा बच्चा गांव के साथ लगते खेतों में टूटी हुई पतंग लूटने के लिए गए तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया।

जिसमें एक बच्चा तो भाग गया लेकिन तरणप्रीत सिंह को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना देख बगल के खेत में जा रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्चे को उठाकर घर ले आया। बच्चे के परिजनों ने उसे सरकारी राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्चे का शव घर वापस ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here