Home Haryana कल फिर होंगे टोल फ्री, किसान नेता ने किया ऐलान

कल फिर होंगे टोल फ्री, किसान नेता ने किया ऐलान

0

अंबालाः किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि वीरवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। वहीं अब भारतीय किसान यूनियन चढूनी कल हरियाणा में 3 घंटे टोल फ्री करेगी। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पश्चिमी यूपी में भी टोल फ्री करवाए जाएंगे। 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा। वहीं हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसान यूनियन अब भटके हुए आंदोलन को राह दिखाने में जुट गई है। सुबह 10 बजे से बॉर्डर पर दोनों तरफ शांति बनी हुई है। यूनियन की तरफ से दो दिन से आगे बढ़कर टकराव कर रहे युवा किसानों को पीछे किया गया है। बुजुर्ग किसान खुद हाथ में झंडे लेकर बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हैं। जब तक वार्ता नहीं हो जाती है तब तक शांति बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here