Home Punjab>Raikot पंजाबः 1 किलों अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः 1 किलों अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कैनाल पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ 2 दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से ओर खुलासा होने की संभावना है। दरअसल, पुलिस की टीम डबवाली रोड पर स्थित सनसिटी कॉलोनी के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाश ली। तालाशी के दौरान कार में सवार 2 लोगों से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह वासी हनुमानगढ़ राजस्थान और मनदीप सिंह निवासी हाउस फेड कॉलोनी बठिंडा के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कैनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैय़ जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अफीम राजस्थान से लेकर आए थे जो आरोपियों ने पंजाब के अलग-अलग जगह पर सप्लाई करनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here