Home Punjab>Rupnagar पंजाब : शंभू बॉर्डर पर किसान की हुई मौ’त, देेखें वीडियो

पंजाब : शंभू बॉर्डर पर किसान की हुई मौ’त, देेखें वीडियो

0

गुरदासपुर : हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह, पुत्र गुज्जर सिंह, गांव चाचौकी, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जो 11 फरवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जोन बाबा नामदेव जी के जत्थे के साथ शंभू बॉर्डर पर गए थे।

14 फरवरी को उनके ऊपर आंसू गैस का गोला गिरने से वह घायल हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक किसान का शव जल्द ही उसके गांव भेजा जाएगा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सरवन सिंह पंधेर इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here