Home Himachal>Baddi पंजाब : पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

0

अमृतसर : थाना छावनी के क्वार्टर में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान करमजीत कौर उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है और उसका चार महीने का बच्चा है। मृतका का पति पंजाब पुलिस का कर्मचारी है। मृतका के परिवार वालों ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने गला घोंटकर हत्या की है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना उसे पीटता था। परिजनों ने बताया कि उसका चार माह का बच्चा भी है. उसके पति और सास ने उसकी हत्या कर दी और घर से भाग गए है। उन्होंने बताया कि हमारी लड़की का पति एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम करता था और ड्रग्स भी बेचता था।

हमने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि थाना कंट्रोल वाले क्वार्टर में एक शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here