Home Punjab>Firozpur पंजाबः अनाज मंडी में व्यक्ति का श+व हुआ बरामद

पंजाबः अनाज मंडी में व्यक्ति का श+व हुआ बरामद

0

कोटकपूराः जैतो कोटकपूरा रोड पर स्थित अनाज मंडी में एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना किसी राहगीर ने सोशल वेलफेयर सोसायटी यूथ वेलफेयर को दी। घटना की सूचना मिलते ही जैसे ही संस्था की टीम जैतो की अनाज मंडी में मदद के लिए पहुंची तो पता चला कि बेहोश व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

इस संस्था की टीम ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान रावल सिंह जैतो बाजाखाना रोड कोठे चंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से ही उसकी एक्टिवा खड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here