Home Punjab>Phagwara कपूरथला : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

कपूरथला : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

0

कपूरथला : सुभानपुर रेलवे फाटक पर लुधियाना से अमृतसर जा रही पैसेंजर रेलगाड़ी की चपेट में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत होने की खबर है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह से मिली जानकारी अनुसार, सुभानपुर रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उक्त व्यक्ति फाटक पार कर रहा था और पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के टुकड़े हो गए।

उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आवाज लगाते रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। ASI केवल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक की जेब से कोई शिनाख्त कार्ड या उसकी पहचान के लिए कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here