Home Punjab>Ludhiana पंजाबः Gun Point पर मनी ट्रांसफर कारोबारी से हुई लूट, देखें CCTV

पंजाबः Gun Point पर मनी ट्रांसफर कारोबारी से हुई लूट, देखें CCTV

0

लुधियानाः मक्कड़ कॉलोनी, ग्यासपुरा में दिनदहाड़े एक मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट की घटना सामने आई है। जहां बाइक पर आए बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर  वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान दुकान में ग्राहक भी मौजूद थे। दुकानदार को बदमाशों ने नकदी निकालने के लिए कहा। उसने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर पिस्टल तान दी। जानकारी देते हुए मक्कड़ कॉलोनी, ग्यासपुरा निवासी विकास ने बताया कि रोजाना की तरह आज भी वह दुकानदार पर काम कर रहा था।

कुछ ग्राहक उसके पास गांव पैसे भेजने के लिए खड़े थे। इस दौरान दो बदमाश आए जिन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। लुटेरों ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। खुद ही दुकान के दराज से बदमाशों ने 70-70 हजार रुपए निकाल लिए। उसने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उस पर गोली चलाने की धमकी दी। विकास के मुताबिक उसने लुटेरों के जाने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। ग्यासपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज धमेंद्र सिंह ने कहा कि लूट की वारदात सामने आई है। दुकानदार विकास का बयान दर्ज कर रहे हैं।

अभी तक करीब 60 से 70 हजार रुपए लूटने की बात सामने आ रही है। बाकी मामले की अभी जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। लुटेरों की लोकेशन को सीसीटीवी क्लिप के आधार पर चेक करवाया जा रहा है। बता दें कि इस मामले में CIA-3 की पुलिस भी जांच में जुट गई है। मौके पर CIA-3 के इंचार्ज अवतार सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों को शक है कि करीब 25 दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर एक सुनार की दुकान से अंगूठी लेकर भागने वाले लुटेरे भी यही हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here