Home Punjab>Amritsar जालंधर: भारी मात्रा में हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: भारी मात्रा में हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर,ENS: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने शनिवार सुबह रामामंडी के पास नाकेबंदी के दौरान 200 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रोहित हेरोइन की सप्लाई होशियारपुर से लेकर आया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशा तस्करी के साथ-साथ दड्डा सट्टा का काम भी करता था।

सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी और गश्त के दौरान रामामंडी के पास मौजूद थी, जहां उन्हें सूचना मिली कि रोहित हेरोइन की सप्लाई देने के लिए रामामंडी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित से जांच के दौरान उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की।आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के लिए रिमांड पर लिया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here