Home Haryana युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

पंचकूला : युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उम्र 21 साल सेक्टर-15 निवासी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है सत्य प्रकाश की दिसंबर में ही शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर-15 में रहता था। गत रात करीब 8:30 बजे दंपति कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्य प्रकाश बाथरूम में गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जिसके बाद उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पति के जीजा को दी। वह मौके पर पहुंचे उसके बाद बाथरूम से सत्य प्रकाश को बाहर निकल गया और उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here