Home Himachal ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 39 हजार जुर्माना वसूला

ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 39 हजार जुर्माना वसूला

0
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 40 लोगों से रविवार को मौके पर ही 39000 रूपए जुर्माना वसूला है। पुलिस ने छुट्टी के दिन भी कुल 173 वाहनों के चालान किए जो नियम तोड़ते पाए गए थे। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 11 व्यक्तियों से भी 1100 रूपए जुर्माना वसूला गया है। साथ ही अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर का चालान करके पुलिस को जुर्माने के रूप में कुल 5115 रूपए प्राप्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here