Home Himachal टाहलीवाल में कार से 6 किलो भुक्की बरामद

टाहलीवाल में कार से 6 किलो भुक्की बरामद

0

ऊना/सुशील पंडित:टाहलीवाल के बाजार में रविवार को पुलिस ने एक कार से भुक्की (चूरा पोस्त) बरमाद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय टाहलीवाल थाने की एक टीम यातायात चैकिंग में व्यस्त थी तब लुधियाना नंबर की एक कार को रोका गया।

चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। चैकिंग की गई तो कार में 6.240 किग्रा चूरा पोस्त मिला। कार चालक की पहचान संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 9 वासी सर्वजोत सिंह पुत्र संतोख सिंह के रूप में हुई है।

एसएचओ टाहलीवाल अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 15-61-85 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181, 192, 196 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here