Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कालिया के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें Live

जालंधरः भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कालिया के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, देखें Live

0

जालंधर, ENS: एसकेएम यूनियन ने एक बार फिर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरजंन कालिया के घर बाहर धरना लगा दिया है। किसानों ने आरोप लगाए है कि पूर्व भाजपा मंत्री किसानों के हक में सेंट्रल पर उनके मुद्दे को नहीं उठा रहे है। जिसके चलते वह आज उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करके रोष जाहिर कर रहे है। इससे पहले कांग्रेस ने भी मनोरजंन कालिया के आवास के बाहर धरना लगाया था। किसानों का कहना है कि पंजाब के किसानों पर शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है। 

उन पर रबड़ की गोलियां दागी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर जो अत्याचार हो रहा है वह निंदनीय है। बता दें कि किसानों ने सरकार के साथ चौथे दौर की बैठक में रखे गए प्रस्ताव को बीते दिन रद्द कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसी के चलते आज भाजपा नेताओं के घरों के बाहर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैै। किसानों ने कहा कि मनोरजंन कालिया 2 से 3 बार विधानसभा में रह चुके है। ऐसे वह आज उन्हें जगाने के लिए आए है और किसानों के मुद्दों को भाजपा की केंद्र सरकार के पास मुद्दे ना रखे जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मनोरजंन कालिया किसानों के मुद्दे केंद्र के पास नहीं रखेंगे तो वह इसी तरह से भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here