Home Mohali पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। यह आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां ट्रैक्टर ट्राली और कार की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक अबोहर की अनाज मंडी में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक हुआ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में था। हादसे में घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here