Home Himachal दो युवकों पर उस्तरे और कैंची से हमला

दो युवकों पर उस्तरे और कैंची से हमला

0
ऊना/सुशील पंडित:लालसिंगी में एक युवक ने सलून चलाने वाले दो भाइयों पर उस्तरे और कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में शिकायत देने वाले ब्रजेश पुत्र भगत सिंह निवासी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश ने शिकायत में कहा है कि वह फिलहाल लालसिंगी में रहकर कार्य करता है। रविवार को वह किसी काम से लालसिंगी बाजार गया था तो वहां सैलून चलाने वाले ईश मोहम्मद और अनीश मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद ने उसके साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी।

बहस के दौरान ही दोनों सैलून में गए और उस्तरे और कैंचियों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जब ब्रजेश को हमलावरों से बचाने के लिए लालसिंगी निवासी मुनीष पुत्र पन्नू लाल आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। पुलिस ने ईश मोहम्मद और अनीश मोहम्मद के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here