Home Himachal सेंट सोल्जर स्कूल के पास हुई फायरिंग

सेंट सोल्जर स्कूल के पास हुई फायरिंग

0
ऊना/सुशील पंडित:बीनेवाल के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसनीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बीनेवाल के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है। रविवार शाम उसे किसी का फोन आया कि सेंट सोल्जर स्कूल के पास आओ कोई काम है। जसनीत ने आरोप लगाया है कि जिस समय वह स्कूल के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग घात लगाकर बैठे हैं।
जसनीत उन्हें देखकर घबरा गया और घर की ओर भागने लगा। तभी मजारा गांव के रहने वाले अमनिंदर सिंह उर्फ़ पाठी और सुदनी ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया है कि तभी उनके साथी जश्न, लविश तथा घग्गी भी आ गए तथा उनमें से किसी के कहने पर एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर होने के बाद आरोपी भाग गए। सदर थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के साथ आगामी कार्रवाई में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here