Home Breaking News मोदी ने सुदर्शन सेतु केबल ब्रिज का किया लोकार्पण, द्वारकाधीश में की अर्चना , देखे वीडियो

मोदी ने सुदर्शन सेतु केबल ब्रिज का किया लोकार्पण, द्वारकाधीश में की अर्चना , देखे वीडियो

0

 गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की अर्चना कर ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। अब ओखा से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह  52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और  राजकोट में गुजरात के पहले AIIMS का उद्घाटन भी करेंगे। 

इसके साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण किया जाएगा। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ होगा । इससे पहले मोदी ने शनिवार देर शाम जामनगर पहुंच कर रोड शो किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here