Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : बिना ड्राइवर के भागी ट्रेन, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाब : बिना ड्राइवर के भागी ट्रेन, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

पठानकोट : चलती का नाम गाड़ी का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा , लेकिन जब बिना ड्राइवर के ट्रैन पटरी पर भागती दिखाई दे, तो यह नजारा देख सब के हाथ पांव फूल जाते है। ऐसा ही एक मंजर पठानकोट रेलवे स्टेशन मे देखने को मिला। जहा बिना ड्राइवर के मालगाड़ी पटरियों पर भाग रही थी। जिसे देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा कि जम्मू की ओर से आने वाली मालगाड़ी ट्रैन बिना ड्राइवर के ही 100 की स्पीड पर पटरी पर दौड़ने लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन को रोकने के लिए अनाउंसमेंट की गई और पटरी खाली करवाई गई। गनीमत यह रही कि बिना ड्राइवर और गार्ड की ट्रैन ने कोई बड़ा हादसा नही किया। रेलवे प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को उच्ची बस्सी में रोक लिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here