Home Punjab>Amritsar जालंधर:  लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 

जालंधर:  लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 

0

जालंधर(ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन गुर्गो को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हवाला के पैसों से मंगवाए गए 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए है। इस मामले मे पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।

इससे पहले भी सीआईए के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने देहात पुलिस में पुख्ता जानकारी के आधार पर लखबीर लंडा गैंग के 8 सदस्यों को काबू किया था। जिनसे  9  पिस्तौल, 3 रिवाल्वर सहित मैगजीन और 35  जिंदा रौंद,  सहित 5 जिंदा रौंद बाइक और  आई-20 कार बरामद की थी। जो विदेश में बैठे लंडा के इशारो पर वारदातों को अंजाम देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here