Home Punjab>Ludhiana पंजाब : चोर ने घर से गहने और नगदी चुराई, देखें CCTV

पंजाब : चोर ने घर से गहने और नगदी चुराई, देखें CCTV

0

लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां न्यू भगवान नगर इलाके में देर रात चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से काफी नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घर के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया हुआ था और उसकी पत्नी भी घर में नही थी।

चोर ने घर के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़ दिये और नकदी, कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घर के मालिकों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के पास से एक ऑटो भी चोरी हो गया था। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here